फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सिंक, तो कहीं पड़ा हुआ है गैस चूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी हादसा
विज्ञापन

---------
कहीं सिंक, तो कहीं पड़ा हुआ है गैस चूल्हा
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में बचाव कार्य समाप्त हो चुका है। कुछ मलबे को हटा दिया गया है। जबकि, कुछ मलबे को वहीं पर फैला दिया गया है। उस मलबे में लोगों के सपनों के आशियानों का सामान बिखरा हुआ है। कहीं पर सिंक तो कहीं पर गैस चूल्हा व गिलास-थाली पड़े हैं। एक बिल्डिंग निर्माणाधीन थी। जबकि, दूसरी में कई लोग रह रहे थे। कुछ लोग मजदूर थे। जबकि दो परिवारों में से एक शिफ्ट हो चुका था और दूसरे के फ्लैट के अंदर इंटीरियर डेकोरेशन का काम चल रहा था। सभी अपने सपनों के आशियाने को सजाने में लगे थे, लेकिन एक पल में उनका सपना चकनाचूर हो गया। शुक्रवार को मलबे में उनका यह सपना बिखरा हुआ दिखा। मलबे में एक जगह गैस चूल्हा पड़ा था, जो बिलकुल नया था। एक जगह सिंक, गिलास, थाली, टोकरी, चार्जर, स्टेबलाइजर समेत घरेलू सामान बिखरा हुआ था। मलबे से एक बाइक भी निकाली गई जो जान गंवाने वालों में से किसी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें