फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिरकर 91 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिरकर 91 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन


- सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी में हादसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी की आठवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर 91 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार शाम को हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बुजुर्ग कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन

सोसाइटी की आठवीं मंजिल के फ्लैट में मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी कृष्णपद्म घोष परिवार के साथ रहते थे। रविवार को वह फ्लैट के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान वह नीचे गिर गए। सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों व आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सोसाइटी से मिली सूचना के बाद मौके पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बुजुर्ग डायबीटिज समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। कई बार उन्हें चलते चलते अचानक चक्कर भी आते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें