फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 नए संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को 9 नए संक्रमित मिले जबकि एक की मौत हो गई। वहीं 14 मरीज ठीक हो गए। जिले में अब मरने वालों की संख्या 13 और कुल मरीजों की संख्या 636 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से सोमवार को फिरोजपुर झिरका के बीवां गांव के 45 वर्षीय इसरार की मौत हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से मेडिकल कॉलेज नलहड़ में उपचारधीन थे। यह जिले की 13वीं मौत है। वहीं नए मामलों में फिरोजपुर झिरका में एक, बलाई से एक, तावडू से 4, पिनगवां से एक, पुन्हाना में एक व रिठोड़ा में एक मरीज सामने आए। विभाग की टीम लगातार गांवों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों का पता लगाकर उनकी जांच कर रही हैं। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने बताया कि जिले में कोरोना के अब 50 एक्टिव मरीज हो गए हैं। अब तक 636 मामले सामने आए हैं, जिनमें 573 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 13 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में 19,986 लोगों को निगरानी में रखा जा चुकाह ै। इनमें से 13,590 लोगों का समय पूरा हो चुका है जबकि 6396 लोग अभी भी निगरानी में हैं। वहीं 18,963 लोगों के नमूने की जांच की जा चुकी है। इनमें से 18,039 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 194 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें