ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नवरात्र व दशहरा के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नौ नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैय्यद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता, अमर बहादुर सरोज की टीम ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित नोएडा डेली मार्ट से कुट्टु का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और नमकीन का एक-एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय और ओपी सिंह की टीम ने नोएडा के सेक्टर-77 स्थित हैपी होम ग्रॉसरी स्टोर से कुट्टु का आटा, चौहान किराना स्टोर से साबूदाना, मार्ट एंड मोर स्टोर से कुट्टु आटा और सेक्टर-34 स्थित परिवार आटा चक्की से रामदाना लड्डू व बालाजी आटा चक्की से समा के चावल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।