फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर के गेट से अगवा कर 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र का मामला, स्कूल के ही तीन छात्रों पर आरोप, एक हिरासत में
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही थी, सेक्टर के गेट से कार में किया अपहरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक सेक्टर निवासी 8वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र पर हैं। आरोप है कि किशोर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सेक्टर के गेट से छात्रा को कार में अगवा कर लिया। करीब तीन घंटे बाद छात्रा को सेक्टर के गेट पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मुख्यआरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया हैं। वहीं, पिता का आरोप है है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा ग्रेनो के एक गांव के निजी स्कूल में पढ़ती हैं। पिता ने बताया कि 10 सितंबर की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद सहेली ने उसे ऑटो में बैठाया था। ऑटो ने सेक्टर के गेट नंबर-5 के बाहर उसे छोड़ा था। इस बीच स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्र कार लेकर वहां पहुंचे और सहेली के कार में होने की बात कहकर पीड़िता को पास बुला लिया। जैसे ही छात्रा कार के पास पहुंची तो आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी छात्रा को पास ही के एक जंगल में ले गए, जहां एक छात्र ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपियों ने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। घर आने के बाद छात्रा दो दिन तक चुपचाप रही। परिजनों ने दबाव डालकर पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने बीटा-2 कोतवाली में शिकायत दी।
विज्ञापन

दो आरोपियों के नाम निकालने का आरोप
पिता का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज नहीं किया। घटना में तीन आरोपी शामिल थे। पुलिस ने केवल मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाकी दो का नाम निकाल दिया गया। मुख्य आरोपी 11वीं का छात्र है। परिजनों ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित और आरोपी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों नाबालिग व दोस्त हैं। पीड़िता आरोपी के साथ गई थी। उसे बरामद कर लिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है। छात्रा के बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, एडीसीपी, ग्रेनो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें