फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केरल के दो युवकों से 85.87 लाख बरामद, हवाला रकम का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर नोएडा ले जा रहे थे रकम, प्रगति मैदान पर पुलिस को देखकर भागे
विज्ञापन

जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने पीछाकर दबोचा, रकम जब्त, आयकर विभाग को दी सूचना

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नई दिल्ली जिला पुलिस ने मंगलवार रात करीब 7:45 बजे चेकिंग के दौरान 85.87 लाख रुपये के साथ केरल निवासी मिस्बाहुद्दीन (23) और शम्मीम हुसैन (24) को पकड़ा। शुरुआती जांच में रकम हवाला की बताई जा रही है जिसे युवक बाइक से नोएडा ले जा रहे थे। दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने तिलक मार्ग थाने में आरोपियों से कई घंटे पूछताछ की। इसमें हवाला के अलावा कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल के अनुसार, मूलरूप से मदर इल्ला हाउस कैथापोयिल पोस्ट ऑफिस पुडिपड्डी जिला कोझिकोड निवासी मिस्बाहुद्दीन और सो सलहासर टीके रो पदिंजर्र थुदुकायिल पुडिपड्डी जिला कोझिकोड निवासी शम्मीम नोएडा में रह रहे हैं। दोनों युवकों ने अशोक विहार, करोल बाग व चांदनी चौक समेत चार जगहों से रुपये एकत्रित किए थे। दोनों रकम को नोएडा ले जा रहे थे। प्रगति मैदान के पास मटका पीर के नजदीक मथुरा रोड पर एसीपी बाराखंभा अतुल कुमार वर्मा व तिलक मार्ग थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा की देखरेख में एसआई उत्तम टीम के साथ पिकेट लगाकर जांच कर रहे थे। आरोपियों ने चेकिंग को देखकर यू-टर्न लिया और भागने लगे। इस पर एसआई उत्तम को संदेह हुआ। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों का पीछाकर पकड़ लिया। इनके पास दो बैगों में रकम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल के आदेश का मिला फायदा

प्रगति मैदान में 50 लाख की लूट के बाद मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को सड़कों पर उतरने के आदेश दिए थे। साथ ही, पिकेट लगाकर चेकिंग करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ही दिल्ली में रात के समय जगह-जगह पिकेट लगाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें