फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा ले जा रहे 85.87 लाख हवाला की रकम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के दो युवकों से 85.87 लाख बरामद, हवाला रकम का अंदेशा
विज्ञापन

स्कूटी से नोएडा ले जा रहे थे रकम, प्रगति मैदान पर पुलिस को देखकर भागे

जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने दबोचा, रकम जब्त, आयकर विभाग को दी सूचना


अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा/नई दिल्ली। नई दिल्ली जिला पुलिस ने मंगलवार रात करीब 7:45 बजे जांच के दौरान 85.87 लाख रुपये के साथ केरल निवासी मिस्बाहुद्दीन (23) और शम्मीम हुसैन (24) को पकड़ा है। शुरुआती जांच में रकम हवाला की बताई जा रही है, जिसे युवक स्कूटी से नोएडा ले जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। हवाला की रकम को नोएडा पहुंचाने से पहले दिल्ली पुलिस के इस खुलासे से एक बार फिर यह बात सामने आई है कि नोएडा हवाला का गढ़ बनता जा रहा है।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल के अनुसार, मूलरूप से मदर इल्ला हाउस कैथापोयिल, पुडिपड्डी, जिला-कोझिकोड निवासी मिस्बाहुद्दीन और सो सलहासर टीके रो पदिंजर्र थुदुकायिल, पुडिपड्डी, जिला कोझिकोड निवासी शम्मीम नोएडा में रह रहे हैं। दोनों ने अशोक विहार, करोल बाग व चांदनी चौक समेत चार जगहों से रुपये एकत्रित किए थे। दोनों स्कूटी से रकम नोएडा ले जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रगति मैदान के पास मटका पीर के नजदीक मथुरा रोड पर एसीपी बाराखंभा अतुल कुमार वर्मा व तिलक मार्ग थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा की देखरेख में एसआई उत्तम टीम के साथ पिकेट लगाकर जांच कर रहे थे। आरोपियों ने चेकिंग को देखकर यू-टर्न लिया और भागने लगे। इस पर एसआई उत्तम को संदेह हुआ। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों का पीछाकर पकड़ लिया। इनके पास दो बैगों में रकम थी।

उपराज्यपाल के आदेश का मिला फायदा
प्रगति मैदान में 50 लाख की लूट के बाद मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को सड़कों पर उतरने के आदेश दिए थे। साथ ही, पिकेट लगाकर चेकिंग करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ही दिल्ली में रात में जगह-जगह पिकेट लगाकर जांच की जा रही है।
-
हवाला कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है नोएडा
नोएडा में बढ़ते कारोबार के साथ हवाला कारोबार का भी नेटवर्क बढ़ रहा है। नोएडा पुलिस ने पिछले एक साल में तीन से चार ऐसे बड़े हवाला रैकेट का खुलासा किया है। इन रैकेट की जांच में यह बात सामने आई है कि नोएडा में कालेधन को सफेद करने की डील हो रही है। इसके साथ ही हवाला का एक नया मॉड्यूल भी काम कर रहा है। इसके तहत नोएडा की कई बड़ी कंपनियों में सीएसआर फंड को लेकर खेल हो रहा है और सीएसआर फंड को शेल कंपनियों में डालकर सफेद करने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

-
पहले भी पकड़े गए नोएडा में रैकेट

नोएडा में पहले भी कई बड़े हवाला रैकेट को पुलिस ने पकड़ा है। नवंबर-2022 में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने तीन करोड़ से अधिक राशि के साथ हवाला कारोबारियों को पकड़ा था। इसे नटवर-नौ गैंग कहा जाता है। इसमें सेक्टर-55 से 1.68 करोड़ रुपये व दिल्ली के गफ्फार मार्केट से 90 लाख रुपये, ग्रेटर कैलाश से आयकर टीम ने एक करोड़ रुपये बरामद किए थे। 18 जनवरी 2022 को नोएडा स्टेडियम में एक फॉर्च्यूनर में 99 लाख रुपये मिला था। आयकर ने इस केस की जांच आगे बढ़ाकर इसमें भी हवाला रैकेट पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें