फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान
विज्ञापन

नगीना। मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे वोटर केयर मुहिम में शनिवार को नूंह, फिरोजपुर के गांवों में लोगों को शपथ दिलाई गई कि वो सबसे पहले मतदान करेंगे, फिर खान-पान और आराम करेंगे। रविवार को होने वाले छठे चरण के मतदान में गुरुग्राम लोकसभा के मतदाताओं को जागरूक करते हुए अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि लोकतंत्र को ताकतवर बनाने के लिए मताधिकार का इस्तेमाल करना ही होगा। यह कर्तव्य और अधिकार की लड़ाई है। हमारा अधिकार है कि हम एक-एक वोट पोलिंग बूथों पर जाकर ईवीएम में डालें। अपने पसंद के उम्मीदवार को चुनें। लालच से बचें। अभियान के सदस्य ताहिर हुसैन ने कहा कि जो लोग जनतंत्र में शराब और नोट के दम पर वोट लेने का दावा करते हैं उन्हें मतदाता आईना दिखाएंगे और उनके बहकावे में नहीं आएंगे। राहुल सिंगला, नम्बरदार ओमप्रकाश ने कहा कि वोटर केयर अभियान पिछले एक दशक से लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हाल ही में लोगों को राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी पहुंचकर जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग, जिला प्रशासन और वोटर केयर मुहिम की बदौलत पिछड़े क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागृति आई है। इस अवसर पर समाजसेवी रजत जैन, कुतबुदीन, आमीन, पूर्व सरपंच अलीम, हुरमत नम्बरदार, साबिर मांड़ीखेड़ा, जकरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें