फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों को शिक्षा मंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

नगीना। विधानसभा में स्कूलों के अतिथि शिक्षकों को स्थायी करने के बिल पास होने पर शुक्रवार को बड़कली चौक पर सभी अतिथि अध्यापक एकजुट हुए। शिक्षकों ने इस बाबत शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा का आभार जताया। अनुबंध अध्यापक इकाई के खंड प्रधान संजय शास्त्री का कहना है कि सरकार ने चुनाव के दौरान अतिथि अध्यापकों को स्थायी करने का वादा किया था। देर से ही सही, सरकार ने हमें कानूनी मान्यता दे दी है। अब 58 साल तक बिना हम अपनी सेवा दे पाएंगे। अतिथि अध्यापक संतलाल, महेश, नाजर खान का कहना है कि सरकार ने हमारे 16 साल पुरानी मांगों को स्वीकार कर लिया है। अतिथि अध्यापक समाज ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया है। सही मायनों में यह हमारे लिए होली का उपहार है। इस अवसर पर शिक्षक मजलिस खान, संतलाल, भूपेंद्र, अनंत राम बेनीवाल, अमित यादव, नयाद खान, फजर खान, उरफान खान मौजूद रहे। ये शिक्षक साल 2006 प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें