घटिया निर्माण सामग्री की डीएम से करेंगे शिकायत
दादरी। नगर के रेलवे रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में सड़क व नालियां बनाने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं देने का आरोप है। लोगों ने बताया कि तुलसी विहार कॉलोनी का मुख्य रास्ता व नाली बनाने के दौरान गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। यहीं कारण है कि हल्की सी बरसात में जलभराव हो जाता है। नालियों का ढलान भी सही नहीं है। इससे स्थानीय लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासी आनंद सिंह का कहना है कि नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सड़क बनाने में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की जाएगी। ब्यूरो