फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआर को लेकर
विज्ञापन

नहीं थमीं अफवाहें
- स्वास्थ्य विभाग का दावा सुरक्षित है टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मिजेल्स रुबेला (एमआर) टीकाकरण को लेकर अफवाहों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए मुसीबतें बढ़ गई है। इन अफवाहों के चलते बच्चों के अभिभावक ही नहीं, कई स्कूल भी टीकाकरण अभियान से पीछे हटने लगे हैं।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने कहा कि जिले में एमआर टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। अब तक किसी बच्चे को इससे कोई परेशानी नहीं हुई हैं। यह मामला बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए हम अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन कई शरारती तत्व बेवजह अफवाह फैलाकर हमारा काम मुश्किल कर रहे हैं। लखनऊ या अन्य किसी शहर में टीकाकरण से जुड़े वीडियो और घटनाओं को अपने अनुरूप एडिट कर उसे गलत तरीके से प्रदर्शित कर रहे हैं। इससे लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं। हमारे लिए स्कूलों को समझाना भी मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि जिले में व्हाट्सऐप से एमआर वैक्सीन से बच्चों के बीमार होने का दावा किया जा रहा है, जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। कुछ अन्य जिलों में टीकाकरण के दौरान सुईं से डरे बच्चों का उदाहरण देकर वैक्सीन को खतरनाक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें