दिल्ली पुलिस के रोजगार मेले में
1600 प्रतिभागियों का चयन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलाने के लिए शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन में दिल्ली पुलिस ने एक्सिस बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रोजगार मेले में तीन हजार से ज्यादा प्रतिभागी साक्षात्कार के लिए पहुंचे, जिसमें से 1600 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
प्रथम चरण में 60 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को अगले चरणों में ऑफर लेटर दिए जाएंगे। फेयर के समापन पर पहुंचे पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने चयनित 60 लोगों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कई लोग नौकरी से इसलिए वंचित रह जाते हैं क्योंकि उन्हें उचित मौका नहीं मिलता। इसलिए दिल्ली पुलिस ने ऐसे लोगों की चुनौती को खत्म करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है। इस मौके पर पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष और पुलिस आयुक्त की पत्नी सुचिता पटनायक भी मौजूद रहीं। ब्यूरो