फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छारौड़ा सिंडिकेट बैंक शाखा में रिकवरी शिविर का आयोजन 22 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
छारौड़ा सिंडिकेट बैंक शाखा में रिकवरी शिविर का आयोजन कल
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव छारौड़ा सिंडिकेट बैंक शाखा द्वारा बृहस्पतिवार को रिकवरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। शाखा प्रबंधक सुमित गुप्ता ने बताया कि लोग बैंक से ऋण लेकर वापस नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दो वर्षों में शाखा का एनपीए लगातार बढ़ता जा रहा है। बैंक डिफाल्टर खाताधारकों के खिलाफ सख्ती के मूड में है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक को 23 आरसी में से 22 केसों में डिक्री आदेश प्राप्त हो चुके हैं। अब इन ऋण धारकों की संपत्ति पर बैंक कब्जा लेकर ऋण वसूलने की कार्रवाई शुरू करेगा। बैंक 22 नवंबर के शिविर के जरिये डिफाल्टर खाताधारकों का एक और मौका देना चाहता है। ताकि वे अपने खातों का भुगतान कर सकें। शाखा प्रबंधक ने बैंक उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे अपने लोन खातों को सही से चलाएं और देश के विकास में सहयोग दें। शाखा प्रबंधक सुमित गुप्ता के मुताबिक गांव छारौडा, चीला, चिलावली, मसीत, नानुका, सीलखो समेत कुल 88 उपभोक्ता बैंक के डिफॉल्टर हैं। जिन पर करीब 90 लाख रुपये बैंक का बकाया है। इनमें सबसे ज्यादा गांव छारोड़ा में 37 उपभोक्ताओं पर 55 लाख रुपया बकाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें