नाबालिग को फुसलाकर ले जाने का आरोप
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के गांव इब्राहिम बॉस से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला फिरोजपुर झिरका पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि 15 नवंबर को लड़की अपने मामा के घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक मुन्फेद पुत्र मुराद ने उसे बहलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद युवक के भी 15 तारीख से ही गायब होने के आधार पर उसे आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी तथा लड़की की खोजबीन कर रही है। ब्यूरो