फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संसोधित फाइल::: 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

पलवल। हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 वर्षीय युवक द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी 6 वर्षीय बच्ची जोकि कक्षा दूसरी की छात्रा है। आरोपी युवक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को इधर-उधर छोडक़र फरार हो गया। घायल हालत में बच्ची जैसे तैसे अपने घर पहुंची तो घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया गया कि जिस युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया वह उसका पडोसी है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। महिला थाना प्रभारी कमला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले में इससे पहले भी छोटी बच्चियों के साथ कई बार दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी है। हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। बाद में उसे गभीर हालात में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। इससे पहले भी दो बच्चियों के साथ इस तरह वारदात हो चुकी है। जिले में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर लोगो मे भारी रोष व्याप्त है। अब लोग अपनी बेटियों को घर से बाहर अकेले भेजने में डरने लगे है। समाजसेवी नामित तायल का कहना है कि पुलिस को इन मामलों को गभीरता से लेना चाहिए। ऐसे आरोपियो को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस इस बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीघ्र गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें