सीईओ करेंगे स्मार्ट पार्किंग सिस्टम का आज उद्घाटन
नोएडा। प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन शनिवार को दोपहर 12:30 बजे सेक्टर-18 स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग के स्मार्ट सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। आठ मंजिल कार पार्किंग में 2800 कारों को खड़ी करने के लिए व्यवस्था है। स्मार्ट सिस्टम के तहत सेेंसर, सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस सर्विस, सेंट्रल कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पार्किंग के गाइडेंस सिस्टम, एलईडी संकेतक, सहित कई सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। यह सुविधाएं पहले योजना में थीं, लेकिन अभी तक मिल नहीं पाई थीं। ब्यूरो
---------------------
आवासीय प्लॉट स्कीम में 747 ने कराया पंजीकरण
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की आवासीय प्लॉट की योजना में 747 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 45 लोगों ने विवरणिका डाउनलोड की है। वहीं, एक ने शुरुआती शुल्क भी जमा करा दिया है। आवेदन की आखिरी तारीख 28 नवंबर है। यहां 442 प्लॉट के लिए प्राधिकरण ने स्कीम निकाली है। ब्यूरो