फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने प्रधानमंत्री के समारोह स्थल की तैयारियां जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने प्रधानमंत्री के समारोह स्थल की तैयारियां जांची
विज्ञापन

गुरुग्राम। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी)एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह की तैयारी के सिलसिले में प्रदेश भाजपा के बाद राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्च अधिकारियों के साथ सोमवार को सुलतानपुर में उद्घाटन समारोह स्थल का मुआयना किया। यहां 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा में केएमपी एक्सप्रेसवे एवं कई अन्य परियोजनाओं को उद्घाटन करेंगे।
गुरुग्राम में हरियाणा सीएसआर समिट-2018 में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उच्च अधिकारियों के साथ सुलतानपुर पहुंचे। अधिकारियों से सभा स्थल पर की जाने वाली व्यवस्था का ब्यौरा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंच बनाने के स्थान के साथ-साथ मंच के आकार के बारे में भी जानकारी ली। मुख्य मंच के साथ एक अन्य मंच भी बनाने के निर्देश दिए। इस मंच पर उन नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को बैठाया जाएगा जिन्हें मुख्य मंच पर स्थान नहीं मिल पाएगा। वहीं अधिकारियों ने जनता के बैठाने की व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया, आमजन को बैठाने के लिए ब्लॉक बनाए जाएंगे और उनमें कुर्सियां लगाई जाएगी। वहीं सभास्थल के चारों ओर और उसकी तरफ आने वाले रास्तों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और उपलब्धियों के संबंध में होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें