फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आ रहे अजय चौटाला बिलासपुर चौक पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आ रहे अजय चौटाला बिलासपुर चौक पर स्वागत
विज्ञापन

मानेसर/पटौदी। इनेलो के पूर्व सांसद व इनेलो महासचिव अजय चौटाला का बिलासपुर चौक पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने मालाओं के साथ स्वागत किया। अजय चौटाला रविवार को दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जाते समय कुछ देर के लिए बिलासपुर चौक पर कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय ने कार्यकर्ताओं से कहा, आज काफी लंबे अंतराल के बाद आप सभी से रूबरू होने का मौका बदले हुए राजनीति हालात में मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 17 नवंबर को जींद में सामूहिक निर्णय करेंगे और उसके लिए सभी को आना है। उन्होंने कहा, रैली तो बाद में करेंगे। 17 नवंबर को तो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। इस अवसर पर जननायक सेवादल के महासचिव महेश चौहान, जिला पार्षद दीपचंद मिर्जापुर, अनिल बासलांबी, पूर्व प्रेस प्रवक्ता सुनील यादव, भारत नंबरदार, प्रेस प्रवक्ता सुनील शर्मा, संतलाल जोतरीवाल, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, ललित शर्मा, पूर्व सरपंच राजेश बलेवा, मा. ईश्वर सिंह खोड, पूर्व सरपंच चौधरी अमन सिंह, देविंद्र शर्मा, महीपत नूरपुर, रामेश्वर, लालसिंह बिनौला, महेश राठी, रामोतार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें