फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के खिलाफ उद्यमियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: प्राधिकरण के खिलाफ उद्यमियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

समस्याओं और अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन का एलान आज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार की कोशिशों को झटका लगता दिख रहा है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ उद्यमी आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। औद्योगिक सेक्टरों में पार्किंग शुल्क वसूली का मामला हो या फिर मूलभूत सुविधाओं की कमी, इसके खिलाफ उद्यमी संगठन सड़क पर उतरेंगे। बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में आंदोलन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) की अगुवाई में होने वाले इस आंदोलन में तमाम औद्योगिक संगठनों को जोड़ा गया है। एनईए पदाधिकारियों के मुताबिक नोएडा के लोग और उद्यमी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी उद्यमियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में की जाएगी। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन सहित मौके पर मौजूद उद्यमियों ने इस दौरान स्पष्ट कहना था कि कोई भी उद्यमी अपनी इकाई की चारदीवारी के साथ लगती जगह को पार्किंग ठेकेदारी के नाम पर बिकने नहीं देगा और न ही वाहन खड़ा करने की एवज में पार्किंग शुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें