एनएच-91 के दोनों तरफ नाला बनाने की मांग
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 गाजियाबाद लालकुआं से लेकर दादरी तक बुरी तरह टूट चुका है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण सिंह नागर ने एनएच-91 को बनाने की मांग की है और इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री को पत्र भेजा है। साथ ही एनएच-91 के दोनों तरफ नाला बनाने की मांग भी की है। ताकि, बारिश का पानी नालों में जा सके और सड़क को टूटने से बचाया जा सके। वहीं, राष्ट्रीय देहात मोर्चा पार्टी ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नाम पत्र दिया है और एनएच-91 पर अंडरपास बनाने, टूटी सड़क बनाने, ग्रीन बेल्ट, बस शेल्टर और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। ब्यूरो