फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-65 की एक आईटी कंपनी के बाहर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन ने कुछ कर्मचारियों को कंपनी से निकाल भी दिया है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने कर्मचारियों को शांत कराकर कंपनी अधिकारियों से बात कराई। सेक्टर-65 के ए ब्लॉक स्थित एक आईटी कंपनी के 50 से अधिक कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है। मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों को ऐसा करते देख कंपनी प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को शांत कर उनकी बात कंपनी एचआर हेड से कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें