आगरा , लखनऊ, पानीपत, मुरादाबाद के लिए उपयोगी
फोटो------
इंटर डीपीएस नेशनल तैराकी प्रतियोगिता का आगाज
15 टीमें ले रहीं हिस्सा, 200 मीटर स्पर्धा में आलिया ने मारी बाजी
नोएडा। सेक्टर 30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर डीपीएस नेशनल तैराकी प्रतियोगिता गर्ल्स (ओपन) का शुभारंभ हुआ। आगरा, भोपाल ,लखनऊ, कोलकाता ,पानीपत, मुरादाबाद आदि विभिन्न शहरों से 15 टीमें भाग ले रही हैं। पहले सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया। डीपीएस सोसाइटी के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। प्रधानाचार्या कामिनी भसीन ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ ग्रहण करवाने के बाद डॉ. डी आर सैनी (डायरेक्टर डीपीएस सोसाइटी) के साथ शुभारंभ की घोषणा की। 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा से यह शुरू हुआ। आलिया सिंह प्रथम डीपीएस नोएडा, अस्मिता करमाकर द्वितीय डीपीएस मेगा सिटी कोलकाता व आर्या सिंह ग्रेटर नोएडा तीसरी स्थान पर रहीं। सौ मीटर फ्री स्टाइल तथा बटर फ्लाई में नव्या सिंघल डीपीएस नोएडा प्रथम ,सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक व 50 मीटर बैक स्ट्रोक में आलिया सिंह डीपीएस नोएडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर फ्री स्टाइल रिले में डीपीएस नोएडा प्रथम, डीपीएस ग्रेटर नोएडा द्वितीय, डीपीएस आर के पुरम तीसरे स्थान पर रहा। सौ मीटर मेडले रिले में डीपीएस नोएडा प्रथम, डीपीएस ग्रेटर नोएडा द्वितीय , डीपीएस आर के पुरम तीसरे स्थान पर रहा। विभिन्न इवेंट्स में टॉप टीम श्रेणी में डीपीएस नोएडा प्रथम 72 अंक से ,डीपीएस ग्रेटर नोएडा द्वितीय 56 अंक से व डीपीएस आर के पुरम तृतीय 28 अंक पर रहे।