फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाधव

विज्ञापन
विज्ञापन
जाधव की मां-पत्नी से अपमानजनक सलूक हुआ : दोस्त
विज्ञापन

एजेंसी
मुंबई। कुलभूषण जाधव के बचपन के दोस्त ने कहा है कि पूर्व नेवी अधिकारी की मां और पत्नी से पाकिस्तान के अधिकारियों का व्यवहार बेहद अपमानजनक था। तुलसीदास पवार ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को उपयुक्त जवाब देने की मांग की है।
विज्ञापन

जाधव के दोस्त तुलसीदास ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी मुलाकात से पहले कुलभूषण की पत्नी के ‘मंगलसूत्र और कड़े’ कैसे ले सकते हैं। उन्होंने दोनों की बातचीत के बीच शीशे की दीवार लगाने पर भी हैरानी जताई। पवार ने कहा कि टीवी पर पूरे घटनाक्रम को देखते हुए उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए, जब दोनों आजू-बाजू की बिल्डिंग में रहते थे। उन्होंने कहा कि जिस कुलभूषण को मैं जानता हूं, वह टेलीविजन पर दिखने वाले कुलभूषण से साफ अलग था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान से सख्ती से निपटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें