फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायडू किसान कर्ज माफी-Business

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज माफी अब फैशन बनता जा रहा है: नायडू
विज्ञापन

- कहा, यह किसानों की भलाई का आखिरी समाधान नहीं
एजेंसी
मुंबई। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा है कि किसानों का ऋण माफ करना फैशन बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार को यहां उन्होंने कहा, ‘फसल कर्ज माफी इन दिनों एक फैशन बन गया है। किसानों को लोन माफी में जरूर छूट दी जानी चाहिए लेकिन अत्यधिक खराब परिस्थितियों में ही। कर्ज माफी किसानों की भलाई के लिए आखिरी समाधान नहीं है।’ महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पंजाब की ओर से सीमित रूप से किसानों के कर्ज को माफ करने के फैसले को देखते हुए नायडू के इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने हालांकि यह भी कहा कि किसानों को अपनी फसल का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने की आवश्यकता है और संकट में उन लोगों की देखभाल की भी जानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमें गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, रेफ्रीजिरेटर वैन समेत तमाम बुनियादी सुविधाओ की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि किसानों को इन बुनियादी सुविधाओं के लिए ऋण उपलब्ध हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें