फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाल चौपाल में 47 विद्यालयों के 800 बच्चों ने लिया भाग

Sat, 15 Nov 2025 02:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बाल चौपाल में उप​​स्थित स्कूली बच्चे: स्कूल
विज्ञापन
जीआईसी कोटी अठूरवाला में बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य बाल चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डोईवाला ब्लॉक के 47 प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 800 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन




शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाल चौपाल बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें शिक्षा को मनोरंजक बनाया गया है। बाल चौपाल में विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है।

शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण निदेशक वंदना गबर्याल ने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई को सिखाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला आदि के स्टॉल लगाए गए थे। विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से बच्चों को रोचक तरीके से सिखाया गया।
विज्ञापन




इस आयोजन को सफल बनाने में अजीम प्रेमजी, रिलेक्सो, नभ्या, भारत स्काउट गाइड और हिमालयन इंस्टीट्यूट ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक अजय नौटियाल, ब्लॉक समन्वयक संजय नौटियाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सागर, राजेश डोभाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक बीएल भारती, खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें