फोटो
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 80 मरीजों का हुआ उपचार
नोएडा। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से सेक्टर-150 स्थित मजदूर बस्ती में शनिवार को आभा सेवा सदन के अंदर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रोरोक्स हेल्थकेयर और रीवाइव डेंटल केयर के सहयोग से किया गया। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने 80 मरीजों का निशुल्क उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी व शुगर परीक्षण, ईसीजी, दंत परीक्षण, एक्स-रे, दवाइयों का वितरण वहीं, आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉ. अमन रोर, डॉ. शिबा रोर और डॉ. गरिमा रंजन ने मरीजों का परीक्षण किया।संघ के प्रवक्ता प्रवीर कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।