फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोज 80 चालान फिर भी नहीं थम रहा सड़कों पर कानफोड़ू शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोज 80 चालान फिर भी नहीं थम रहा सड़कों पर कानफोड़ू शोर
विज्ञापन

- वर्ष 2024 में हुए 26 हजार से अधिक वाहनों के चालान, रिहायशी इलाकों से आती हैं ज्यादा शिकायतें
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद शहर की सड़कों पर प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसरों का कानफोड़ू शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस रोजाना औसतन 80 वाहनों के चालान काट रही है, लेकिन नियमों को ठेंगे पर रखने वाले हुड़दंगी वाहन चालकों में इसका कोई खौफ नहीं दिख रहा। नतीजतन, प्रशासनिक सख्ती के दावों के बीच आम नागरिकों और बुजुर्गों को इस बेकाबू ध्वनि प्रदूषण के कारण भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 मेंं 18020 और वर्ष 2024 में 26858 में वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। सबसे अधिक शिकायतें व्यस्त चौराहों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर सामने आती हैं। चालक बेवजह प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। इस साल भी मई तक माॅडिफाइड साइलेंसर के मामले में 6044, प्रेशर हॉर्न 7824 और हूटर और सायरन का उपयोग करने वाले 2209 लोगों के चालान किए गए। ध्वनि प्रदूषण का सबसे अधिक असर स्कूलों, अस्पतालों और रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना चेकिंग करके वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जल्द पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।
-अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें