फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। गुमटबिहारी गांव में एक ट्राला की टक्कर से 8 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। नगीना पुलिस थाने में परिजन असलम पुत्र इस्माइल की शिकायत पर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में बताया कि शनिवार को 2 बजे परवेज घर के पास खेल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्राला वहां से गुजरा जिसने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वो घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल बालक को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। थाना प्रभारी नगीना जगराम ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें