फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 और कोरोना संक्रमित मिले, 58 पहुंची मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विदेशों से आए लोगों से शुरू हुई कोरोना महामारी अब जिले की झुग्गियों तक पहुंच चुकी है। इससे महामारी के सामुदायिक फैलाव का खतरा बढ़ गया है। जिले में शनिवार को 8 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इससे जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 58 हो गई है। सभी मरीज प्र्र्र्र्र्र्र्र्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर सीजफायर कंपनी से जुड़े हैं। 8 में से 3 एक ही परिवार के सदस्य हैं और सेक्टर-62 स्थित डिजाइनर पार्क सोसाइटी के रहने वाले हैं। इनके परिवार का एक और सदस्य कंपनी में कार्यरत है, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, एक कर्मचारी वाजिदपुर गांव का निवासी है। जबकि, 4 मरीज सेक्टर-5 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। सभी को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के नए भवन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी ने बताया कि इनके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों से मरीज मिले हैं, उन्हें अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। आवश्यक सेवाओं के लिए ही लोगों को प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही इन इलाकों को सैनिटाइज भी कराया गया है। ताकि संक्रमण दूसरे लोगों तक न पहुंच सके। उन्होंने बताया कि जिले में सीजफायर कंपनी के जरिए संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक मिले 58 पॉजिटिव में से 42 सीजफायर कंपनी से जुड़े हैं। सेक्टर-5 की झुग्गी में रहने वाले एक शख्स ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वह सीजफायर कंपनी में सफाई का काम करता है। लेकिन, न तो वह क्वारंटीन हुआ है, न ही अब तक उसकी कोई जांच हुई है। इस संबंध में पूछे जाने पर सीएमओ ने मामले का पता लगाने की बात कही है।
झुग्गी-झोपड़ी में भी निकला सीजफायर कंपनी का कनेक्शन
सेक्टर-5 स्थित झुग्गी में मिले चार कोरोना के मरीजों का संपर्क अप्रत्यक्ष रूप से सीजफायर कंपनी से पाया गया है। झुग्गी में कोरोना पॉजिटिव मिले परिवार का मुखिया सेक्टर-62 में रहने वाले सीजफायर कंपनी के कर्मचारी के घर पर काम करता है। उसी के द्वारा संक्रमण झुग्गी तक पहुंचा है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के 42 मामले सीजफायर कंपनी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। सीएमओ डॉ. एपी चतुर्वेदी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद सभी पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए भेजा गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की जांच और उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी और जांच की राह आसान नहीं
स्वास्थ्य विभाग जहां क्वारंटीन और जांच के जरिए कोरोना के प्रसार को रोकने के दावे कर रहा है। वहीं, झुग्गियों में क्वारंटीन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाना, किसी चुनौती से कम नहीं है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद कई घरों पर विभाग द्वारा नोटिस चस्पा कर लोगों को दूर रहने की हिदायत दी गई है। इसके बाद भी कई लोग बाहर निकलने की कोशिश करते नजर आए। अब तक जिस सोसाइटी या सेक्टर में कोरोना के मामले मिलें हैं, उन्हें कुछ समय के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही नोटिसों और सिक्योरिटी गार्डों के माध्यम से ऐसी जगहों पर आवाजाही रोक दी गई। लेकिन, झुग्गियों में यह व्यवस्था करना आसान नहीं है। झुग्गियों में सिक्योरिटी की कोई व्यवस्था नहीं है और कम दूरी में अधिक लोग रहते हैं। ऐसे में सिर्फ नोटिस चस्पा होने से लोग दूरी और सुरक्षा पर ध्यान देंगे, यह दावा करना मुश्किल है।
विज्ञापन

-----------------------
आंकडे़
810 लोगों के सैंपल अब तक लिए गए जिले में
614 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
138 लोगों की रिपोर्ट इंतजार है।
454 लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें