नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 6 मरीज ठीक भी हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठीक हुए सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया। अब तक कोरोना के 740 मामले सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 14 है। सोमवार को सामने आए 8 नए मामलों में पिनगवां से एक, तावडू से 6 व सिंगार से एक मामला है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए विभाग द्वारा अपने स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उप डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अरविंद ने बताया कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है। जिले में अब 77 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 649 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 26,954 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 18,747 लोगों का समय पूरा हो चुका है। 8207 लोग अभी भी निगरानी में हैं। 26780 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 25763 की नेगेटिव रिपोर्ट आई है जबकि 171 की रिपोर्ट आनी शेष है।