नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। कलियाकी में एक, तावडू में दो, फतेहपुर में एक, नूंह में एक, ऊदाका में एक, शेखपुर में एक और फिरोजपुर झिरका में केस मिले हैं। वहीं 5 मरीज ठीक भी हुए हैं। ठीक हुए सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
जिले में कोरोना के कुल 38 मरीज हैं। 1317 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1253 मरीज ठीक हो चुके हैं। 36106 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 30786 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 5320 लोगों की निगरानी जारी है। 97814 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 94448 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। वहीं 1597 की रिपोर्ट आनी बाकी है।