फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लोगों ने कोरोना को हराया, 8 और नए मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए। नूंह में एक, फिरोजपुर झिरका में दो, मानुवास में दो, रहपुवा में एक और उजीना में दो केस मिले हैं। वहीं 12 मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी मिली, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। विभाग द्वारा लगातार जांच के साथ-साथ संदिग्ध लोगों को खुद आगे आकर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह प्रशासन द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करें जिससे इस महामारी से आसानी से निपटा जा सके। बता दें, कि जिले में कोरोना के 46 मरीज हैं। कुल 644 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 585 मरीज ठीक हो चुके हैं। 20612 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 14108 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है, 6504 लोगों की निगरानी जारी है। 19589 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 18556 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 296 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें