हथीन। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की रात कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर पुलिस ने सट्टा लगाने वाले 8 युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर एक सट्टा लगवाने वाले को भी पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यासिर खान की टीम ने छापे के दौरान ईशा, शाद, इमरान, अरशद, खुर्शीद, सुबेदिन, इमरान दूसरा और आरिफ को गिरफ्तार किया। इन्हें ग्राम मालुका का ही आसिफ सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने मौके से एलईडी, सेटटॉप बॉक्स, 5040 रुपये की नकद, छह मोबाइल और एक रजिस्टर बरामद किया है। जांच अधिकारी जुबेर खान ने बताया कि इनके खिलाफ उटावड़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत मिल गई। दो दिन पहले मलाई ग्राम से भी आईपीएल पर सट्टा खेलते लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।