फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डील करने आए 8 हवाला कारोबारी गिरफ्तार, करीब 2 करोड़ की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डील करने आए 8 हवाला कारोबारी गिरफ्तार, करीब 2 करोड़ की नकदी बरामद- कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने की कार्रवाई, आयकर विभाग की टीम कर रही जांच
विज्ञापन

माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-55 में डील करने के लिए आए 8 हवाला कारोबारियों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तीन कारों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम मशीन से नोटों की गिनती कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों कार में करीब दो करोड़ रुपये कैश रखे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमदाबाद निवासी जयंतीभाई, दिल्ली निवासी संदीप शर्मा, मदनगीर निवासी विनय कुमार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना निवासी अभिजीत हाजरा, सेक्टर-56 निवासी रोहित जैन, पुरानी दिल्ली निवासी विपुल, मुंबई निवासी मीनेश शाह और इंदौर निवासी अनुज के रूप में हुई है। आयकर विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को बृहस्पतिवार रात सेक्टर-55 में हवाला कारोबार के नाम पर डील की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस की टीम ने सेक्टर 55 से 8 हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन कारें बरामद हुई हैं। जिनसे कैश रखा था। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रविशंकर छवि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बरामद कैश के बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। आयकर विभाग की टीम बरामद कैश की जांच कर रही है।
विज्ञापन



स्थानीय युवक की भूमिका संदिग्ध, फरार

पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार स्थानीय युवक की भूमिका संदिग्ध है। आरोपी की पहचान राजा मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं पुलिस को आरोपियों के पास से एक कार मिली है जिस पर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर जांच कर रही है।



ब्लैक मनी खपाने का करते थे काम

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपी ब्लैक मनी खपाने का काम करते थे। आरोपी कमीशन लेकर ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलते थे। नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र का कहना है कि अब इस मामले की पूरी जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है। आरोपियों से पूछताछ में चला है कि करीब 2 करोड़ कैश उन लोगों के पास था।



नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंची आयकर की टीम

कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात को आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने की मशीन भी लेकर आई थी। आयकर विभाग की टीम मशीन से थाने में ही नोटों की गिनती कर रही थी। आरोपियों से बरामद मोबाइल आदि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




पुलिस ने सेक्टर 55 से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। अब इस मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है। इसमें शामिल एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस की टीम करने में जुटी हुई है। - हरीश चन्दर, डीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें