फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्ट्रक्चरल ऑडिट पैनल में शामिल होने आईं 8 एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-दूसरी बार जारी किया गया टेंडर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को खोला, दस्तावेजों का परीक्षण शुरू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। शहर की बहुमंजिला इमारतों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए नोएडा प्राधिकरण अपने पैनल में निजी एजेंसियों को भी शामिल करेगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किए गए दूसरे टेंडर में 8 एजेंसी आई हैं। अब प्राधिकरण इन एजेंसियों के कागजातों की जांच करेगा। कागजात सही पाए जाने पर फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। यह टेंडर सोमवार को खोला गया।

चुनी जाने वाली यह एजेंसियां प्राधिकरण के लिए निरीक्षण के साथ ही स्ट्रक्चरल ऑडिट भी करेंगी। अभी तक प्राधिकरण के स्ट्रक्चरलऑडिट पैनल में देश के बड़े और नामी 8 सरकारी संस्थान ही शामिल थे। लेकिन समस्या स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग पर निरीक्षण में आ रही थी। प्राधिकरण की टीम को स्ट्रक्चरल ऑडिट का कोई अनुभव नहीं है। सोसाइटियों से लगातार मांग आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निजी एजेंसियां जो शामिल होंगी उनको किसी सोसाइटी से मांग आने पर एजेंसी वहां जाकर निरीक्षण करेंगी। यह बताएंगी कि स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की जरूरत है या छुटपुट मरम्मत से काम चल जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण जिम्मेदारी तय करेगा। स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की जो जिम्मेदारी पॉलिसी में तय की गई है उसी हिसाब से एओए या बिल्डर को खर्च उठाना होगा। निजी एजेंसियों को शामिल करने की मंजूरी प्राधिकरण ने पिछली बोर्ड बैठक में जरूरत बताकर ली थी। एजेंसी चयन के बाद प्राधिकरण का दावा जल्द ही निरीक्षण शुरू करवाने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें