फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 511 परिषदीय स्कूलों में पहुंची 7.50 लाख किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में किताबों को भेजने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले शुक्रवार को ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में करीब 7.50 लाख किताबें पहुंचीं। इन किताबों को ब्लॉक स्तर से विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि सत्र शुरू होते ही विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें मिल सकें।


विभाग के अनुसार, किताबों की पूर्ति हर साल बाते वर्ष पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर की जाती है। साल 2025 में जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब 86 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसी संख्या को ध्यान में रखते हुए इस बार भी करीब 7.50 लाख किताबें मंगाई गईं हैं। बता दें कि जिले के चारों ब्लॉकों- जेवर, बिसरख, दादरी और दनकौर के कुल 511 परिषदीय विद्यालयों में इन किताबों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
करीब 7.50 लाख किताबें आ चुकीं हैं। चरणबद्ध तरीके से इनका वितरण किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें मिल सकें। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
-
आंकड़े एक नजर में...
कुल किताबें : 7.50 लाख
कुल परिषदीय विद्यालय : 511
ब्लॉक : जेवर, बिसरख, दादरी, दनकौर
पिछले वर्ष विद्यार्थियों की संख्या : करीब 86,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें