फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट की पहली उड़ान के साक्षी बनेंगे 75 कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट की पहली उड़ान के साक्षी बनेंगे 75 कारोबारी
विज्ञापन

- सुबह 8:05 बजे लखनऊ से नोएडा आने वाली पहली फ्लाइट से जेवर स्थित एयरपोर्ट पर उतरेंगे

-गौतमबुद्ध नगर के विकास की नई उड़ान के पल को इतिहास में दर्ज करने के लिए है पहल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 15 जून को नोएडा एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट के साक्षी गौतमबुद्ध नगर के 75 कारोबारी भी होंगे। सुबह 8:05 बजे लखनऊ से नोएडा आने वाली पहली फ्लाइट से ही वह जेवर स्थित एयरपोर्ट पर उतरेंगे। गौतमबुद्ध नगर के विकास की नई उड़ान के इस पल को इतिहास में दर्ज करने के लिए यह पहल है।
इन कारोबारियों को एक साथ यात्रा कराने की यह पहल सीआरसी समूह ने की है। निदेशक मार्केटिंग सलिल कुमार का कहना है कि नोएडा की विकास गाथा को इतनी तेजी से आगे बढ़ते देखना बेहद खुशी की बात है। एयरपोर्ट के शुरू होने से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स समेत कई उद्योगों के लिए अवसर पैदा होंगे। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के कारोबारियों को इस विकास यात्रा से जोड़ना इस क्षेत्र में निवेश का प्रवाह और तेज करेगा। प्रमुख उद्योगपतियों, उद्यमियों, निवेशकों की यह यात्रा उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े इस ऐतिहासिक पल का प्रत्यक्ष अनुभव कराएगी। सभी को देश के सबसे नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को करीब से देखने का अवसर भी मिलेगा। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नोएडा एयरपोर्ट की भूमिका को भी नजदीक से अनुभव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास की दिशा बदलने वाला साबित हो सकता है। एयरपोर्ट के संचालन से नए निवेश आकर्षित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस क्षेत्र की पहचान देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे आर्थिक गलियारों में शुमार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें