फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को 738 करोड़ जीएसटी रिफंड : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार व कर विभाग ने अभी तक 8259 रिफंड आवेदनों का किया निपटारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दीपावली से पहले दिल्ली के व्यापारियों को 738 करोड़ रुपये जीएसटी रिफंड किए गए हैं। ये प्रकिया लगातार जारी है। भाजपा सरकार आम लोगों को खुशियां पहुंचाने में जुटी है। इसके लिए पानी के लंबित बिलों और अनधिकृत पेयजल, सीवर के कनेक्शनों पर पेमेंट चार्ज व पेनाल्टी पर 100 फीसदी की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने बताया कि व्यापार व कर विभाग ने 1002 करोड़ रुपये के लंबित जीएसटी रिफंड मामले निपटाए हैं जिसमें से 738 करोड़ रुपये व्यावसायिक संस्थानों और व्यापारियों को रिफंड किए गए हैं। रिफंड निपटान प्रक्रिया तेज और पारदर्शी है। जीएसटी विभाग तकनीक की मदद से रिफंड आवेदन तेजी से निपटा रहा है। अभी तक कुल 8259 रिफंड आवेदन निपटाए गए हैं। इनमें 7409 आवेदन 10 लाख रुपये से कम के रिफंड दावों से जुड़े थे। इसी तरह पेयजल व सीवर के पेमेंट चार्ज व पेनाल्टी पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सरकार की यह योजना लोगों को दीपावली का उपहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें