फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पछवादून के तीन राजकीय महाविद्यालयों में 73 नामांकनपत्रों की हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून के तीन महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को नामांकनपत्रों की बिक्री हुई। वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर, श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता और पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में 73 नामांकनपत्र बिके। सबसे अधिक 57 नामांकनपत्र वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय में बिके। चकराता में सभी पदों पर एक-एक नामांकनपत्र की बिक्री होने से सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। सोमवार सुबह 11 बजे से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू हो गई थी। वीर शहीद केसरीचंद महाविद्यालय डाकपत्थर के चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद अवस्थी ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद के 11-11 नामांकनपत्र की बिक्री हुई। सह सचिव पद के लिए आठ, कोषाध्यक्ष के लिए छह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 10 नामांकनपत्र बिके।
विज्ञापन

पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में 10 नामांकनपत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दो-दो नामांकन और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकनपत्र खरीदा गया। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी डॉ. सुमेर चंद ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक नामांकनपत्र खरीदे गए। आज मंगलवार को नामांकनपत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें