फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में 30 कोर्स शुरू करने जा रहा है जीबीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सभी संस्करण और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------------------------


जीबीयू: नए सत्र में 30 कोर्स शुरू कर विद्यार्थियों को बनाएगा स्वावलंबी
- 64 केंद्रों पर ऑनलाइन होगी प्रवेश परीक्षा
- रोजगारपरक कोर्स पढ़ाने पर अधिक जोर
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय प्रयोगात्मक और गुणवत्तापरक शिक्षा पर अधिक जोर देने की तैयारी कर रहा है। विवि का पूरा फोकस इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कोर्स और नई तकनीक से प्रशिक्षित करने पर है। विवि नए सत्र से 30 नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराकर मई में एडमिशन कार्य पूरा किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जीबीयू में एक प्रेसवार्ता में कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा और रजिस्ट्रार बच्चू सिंह ने ये जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि 30 नए पाठ्यक्रम सहित अब विवि में कुल 95 कोर्स हो गए हैं।

ये कोर्स होंगे शुरू
- मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन
- बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन
- बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- एमटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग
- एमटेक इन कंप्यूटर साइंसेज एंड इंजीनियरिंग
- डिप्लोमा/सर्टिफिकेट इन बिग डाटा एनालिटिक्स
- डिप्लोमा/सर्टिफिकेट इन आईओटी
- स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में एमटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- बैचलर ऑफ इंटीरियर डिजाइन
- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में ड्यूल डिग्री बीकॉम ऑनर्स-एमबीए पांच व तीन वर्ष
- एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स परास्नातक
- मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवेल मैनेजमेंट
- बीएसी इन होटल मैनेजमेंट तीन वर्ष-दो वर्ष
- एमबीए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम

ये भी हैं महत्वपूर्ण
बीएससी ऑनर्स में भौतिक, रसायन, गणित तीन वर्ष, बीएससी फिजिकल साइंस, फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ और कंप्यूटर साइंस और बीटेक डेरी टेक्नोजलॉजी चार वर्ष का कोर्स शुरू किया है। इसके अलावा एलएलएम, बीए ऑनर्स, एमफिल इन पॉलिटिकल साइंसेज, पीजी डिप्लोमा इन इंग्लिश लैंग्वेज व उर्दू लैंग्वेज आदि में कराया जाएगा। इसके अलावा एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स और बेहद कम स्थानों पर होने वाले एमटेक (ईसीई) में रेलवे सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और आरएएमएस कोर्स भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पांच हजार सीटों को भरने का लक्ष्य
विवि में करीब पांच हजार सीटों पर एडमिशन होने हैं। कुलपति ने कहा कि इस सत्र में 64 केंद्रों पर 18 मई को ऑनलाइन परीक्षा और 20 मई को परिणाम आएंगे। 29 मई तक काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में स्कोर के आधार पर 30 फीसदी सीटों को भरा जा सकेगा।

कैंपस सेलेक्शन के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण
कंपनियों की जरूरत अनुसार विद्यार्थियों की कम्यूनिकेशन स्किल की अलग से तैयारी कराई जा रही है। इसके लिए अंग्रेजी बोलना, इंटरव्यू फेस करना आदि है। मॉक टेस्ट और कंपनियों के एचआर को बुलाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही विवि में शाम 3.30 से 4.30 बजे के बीच प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। रजिस्ट्रार बच्चू सिंह इसकी देखरेख कर रहे हैं। अब तक 350 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। इसके अलावा विद्यार्थी रोजगार देने वाले भी बने इसलिए इंक्यूबेशन सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


आचार संहिता के बाद शिक्षकों की भर्ती
लोकसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लग गई है। जिससे शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया कुछ समय के लिए रुकी है। जून में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके बाद रिसर्च के लिए भी सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं सिंधु घाटी सभ्यता समेत बौद्ध सभ्यता से जुड़े हुए अवशेषों को एक संग्रहालय बनाकर सहेजेंगे। यह विश्वभर के लोगों के लिए जानकारी का केंद्र होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें