चोरी की बाइक और कट्टे सहित युवक धरा
सीआईए टीम ने नाकाबंदी कर बाईपास पर किया काबू
तावडू। सीआईए टीम तावडू ने बुधवार देर रात चोरी की बाइक और अवैध हथियार के साथ युवक को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीआईए इंचार्ज तावडू उप निरीक्षक कुलवीर सिंह ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए वह बुराका चौक पर मौजूद थे। उसी समय मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि फरीद पुत्र दीनू निवासी गांव दौलाबास थाना कांमा जिला भरतपुर राजस्थान अवैध हथियार सहित चोरी की बाइक को बेचने के लिये नूंह से तावडू होते हुए भिवाडी जाएगा। सूचना के बाद उप निरीक्षक ने टीम के साथ बाईपास नूंह गोल चक्कर पर पहुंचकर नाकाबंदी की। करीब 10 मिनट बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस पार्टी की नाकाबंदी देखकर वापस मुड़ने लगा। जिसे मौके से ही काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास 315 बोर का कट्टा मिला।