फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
विज्ञापन

ने डीएम से मांगा जवाब
- कलेक्ट्रेट के सामने एफओबी बनाने का दिया था निर्देश
- डाकघर न बनाने पर डाक विभाग से भी मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने फुटओवर ब्रिज और डाकखाना बनाने पर जिलाधिकारी और डाक विभाग से जवाब मांगा है। छह सप्ताह के अंदर जवाब देना होगा। इससे पहले भी आयोग नोटिस जारी कर आठ सप्ताह में जवाब मांग चुका है, लेकिन प्रशासन की तरफ से जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

गांव अट्टा गुजरान निवासी सुनील गौतम ने वर्ष 2017 में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कलेक्ट्रेट के बाहर सूरजपुर-कासना रोड पर फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग की थी। साथ ही कलेक्ट्रेट के अंदर डाकखाना बनाने की भी मांग की थी। मई, 2017 में तत्कालीन एसडीएम ने फुटओवर ब्रिज बनवाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ को पत्र भी लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद सुनील गौतम ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा। 22 जनवरी, 2018 को आयोग ने जिलाधिकारी और डाक विभाग के अफसरों को पत्र लिखा और सभी समस्याओं को दूर कर आठ सप्ताह में जवाब मांगा। उसके बाद डीएम की तरफ से डाक विभाग के अधीक्षक को पत्र लिखा गया। मांग पूरी नहीं होने पर शिकायतकर्ता सुनील ने फिर शिकायत की। सुनील गौतम ने बताया कि उसकी शिकायत पर आयोग ने डीएम व डाक विभाग के अफसरों को फिर नोटिस जारी किया है और छह सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें