गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सील करके बच्चों का कराया जाएगा दाखिला
नोएडा। जिले के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सील करके बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूल में कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे सभी स्कूलों की सूची बनाकर अध्ययन किया जा रहा है। सलारपुर के स्कूल को सील करके बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। बुधवार को जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम देंगे। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अपील की है कि गैर मान्यता के चल रहे स्कूलों की जानकारी लोग जिला प्रशासन को दे सकते हैं। ब्यूरो