फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मृत मिला मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के कमरे में मृत मिला मैनेजर
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल के कमरे के बाथरूम में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अहमदाबाद की कंपनी के मैनेजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने नग्न अवस्था में मिले शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।
पुलिस के मुताबिक, अहमदाबाद स्थित डिजिटल सिस्टम निर्माता कंपनी का बाढसा (झज्जर) में प्रोजेक्ट चल रहा है। इसमें बतौर मैनेजर जवेश (36) प्रोजेक्ट की देखरेख के सिलसिले में शुक्रवार सुबह सात बजे होटल वीआरएस के कमरा नंबर-510 में रुका था। होटल कर्मियों के मुताबिक, मैनेजर चेक इन करने 24 घंटे में एक बार भी बाहर नहीं निकला था। शुक्रवार को एक बार खाना मंगाने के बाद जब उसकी तरफ से शनिवार तक कोई जवाब नहीं मिला, तो शनिवार सुबह होटल कर्मियों ने कमरे में कॉल किया।
विज्ञापन

कॉल का कोई जवाब नहीं मिलने पर होटल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार सुबह मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस की मौजूदगी में जब कमरा खोला गया तो मैनेजर जेवेश बाथरूम में नग्न अवस्था में मृत मिला। मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस ने होटल मैनेजर और स्टाफ से भी इस संबंध में पूछताछ की। शनिवार दोपहर तक पुलिस ने चिकित्सकीय परामर्श के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम शमशेर सिंह के मुताबिक, मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शनिवार शाम तक परिजनों के नहीं पहुंचने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें