फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो----------

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्वा मेट्रो का 19-20 सितंबर को निरीक्षण करेंगे सीएमआरएस
विज्ञापन

- रेल सेफ्टी के लिए अप्रूवल मिलने के बाद ही चल पाएगी मेट्रो
अमर उजाला ब्यूरो
नोयडा। एनएमआरसी के एक्वा लाइन के तहत आने वाले नोएडा-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर पर मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) 19 सितंबर से निरीक्षण करेंगे। यह निरीक्षण दो दिन का होगा। सीएमआरएस के साथ उनकी पूरी टीम और और एनएमआरसी का तकनीकी स्टाफ भी मौजूद रहेगा। इस निरीक्षण के दौरान सीएमआरएस इस सेक्शन के रोलिंग स्टॉक और डिपो की जांच करेंगे। सीएमआरएस सभी चीजों का ट्रायल भी अपने सामने कराएंगे और उनकी बारीकी से जांच करेंगे।
दरअसल, इस लाइन पर मेट्रो का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल अपने अंतिम चरण में है। इसके अलावा स्टेशनों के फिनिशिंग का भी काम चल रहा है। उससे पहले सीएमआरएस की ओर से इस कॉरिडोर की कुछ तकनीकी विषयों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आवश्यक चीजों का निरीक्षण परीक्षण करने के बाद सुधार के लिए सलाह भी दी जाती है। इसके बाद ही कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी किया जाता है। एक्वा लाइन को अक्टूबर में चलाने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें