फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में भवन नियमावली के विरोध में किसानों की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन नियमावली के
विज्ञापन

खिलाफ पंचायत
नोएडा। मोरना बारात घर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण व भवन नियमावली के खिलाफ पंचायत की गई। इसमें ग्रामीणों ने प्राधिकरण द्वारा भवन नियमावली थोपने व ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे लगाने की बात कही।
पंचायत की अध्यक्षता भाकियू अम्बावता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बाली ने की। मंच का संचालन यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित अवाना ने किया। चौधरी बाली ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से दमनकारी नीति अपनाकर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए भाकियू बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर ललित अवाना ने कहा कि ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे व बिल्डिंगों पर जो नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं वो ग्रामीणों का शोषण है। इसका हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि नोटिस व मुकदमे वापस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में हरबीर बाबा, पप्पू मोरना, गौतम अवाना, महानगर अध्यक्ष लीलू राम, पुरुषोत्तम नागर, जयकरण वकील, राजेश अवाना, देवेंद्र अवाना, देवेंद्र गुर्जर, किरण पाल मुखिया, विक्रम प्रधान, अतरा अमबावता, अमित अवाना, राजकुमार बैसोया, महेश बैसोया, नीरज अवाना, संजय अवाना, विनोद अवाना, जोगिंदर भाटी, हीरे लाल यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें