फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में डॉक्टर आए लेट, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में डॉक्टर रही ड्यूटी से नदारद, गर्भवती परेशान
विज्ञापन

सुबह 9 बजे आई महिला को दोपहर 3:30 बजे मिली एंबुलेंस
नोएडा। तेज बारिश के दौरान जिला अस्पताल में डॉक्टर भी ड्यूटी से नदारद दिखे। जिससे मरीजों को खासी परेशानी हुई। सेक्टर-93 निवासी मनीष गुप्ता ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी शशि गुप्ता को दौरे पड़ रहे थे। जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे नर्स ने शशि को भर्ती तो कर लिया, लेकिन डॉक्टर ने नहीं आने की वजह से इलाज शुरू नहीं किया गया। करीब 1:30 बजे डॉक्टर आई तब जाकर उन्होंने शशि को देखा। डॉक्टर ने देखते ही शशि को रेफर कर दिया। उस दौरान अस्पताल में कोई एंबुलेंस भी मौजूद नहीं थी। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे एंबुलेंस मिल पाई, तब जाकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर गए। वहीं सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि इस मामले में सीएमएस से बात की जाएगी। अस्पताल में आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज मिलना चाहिए। अगर डॉक्टर की गलती हुई तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें