फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण अफसरो की भी होगी जिम्मेदारी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी में इमारत गिरने का मामला
विज्ञापन

--

इमारत बनाने और संरक्षण देेने वाले धरे जाएंगे
- खतरनाक इमारतों के मालिकों पर दर्ज होगी रिपोर्ट, प्राधिकरण के अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी
- पुलिस प्राधिकरण से मांगेगी उन सभी पीई और जेई के नाम, जिनके कार्यकाल में हुआ था निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
शाहबेरी हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण ने 13 खतरनाक इमारतों के मकान मालिकों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अब प्राधिकरण से उन इंजीनियरों और प्रोजेक्ट इंजीनियर की जानकारी भी मांगेगी जिसके समय में इन इमारतों के निर्माण हुए थे।
दरअसल, शाहबेरी हादसे के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने 3 गांवों में 13 इमारतों के मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अफसरों ने शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों ने बैठक करके यह निर्णय लिया है कि खतरनाक इमारतों के मालिकों पर तो कार्रवाई की जाएगी। मगर प्रकरण में प्राधिकरण के अधिकारियों की भी संलिप्ता की जांच होगी। प्राधिकरण की ओर से कब-कब इमारतों के मालिकों को नोटिस दिया गया। उन्होंने निर्माण कार्य नहीं रोका तो प्राधिकरण की ओर से सील करने की कार्रवाई की गई या नहीं। इन सभी सूचनाओं के साथ-साथ जब से खतरनाक इमारतों का निर्माण शुरू हुआ था उस क्षेत्र में कौन पीई और इंजीनियर तैनात थे। वह भी निर्माण होने से अभी तक की जानकारी मांगी जाएगी। जिससे वह अपनी जवाबदेही से बच न सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारियों को प्राधिकरण की शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। खतरनाक व अवैध इमारतों के निर्माण के समय प्राधिकरण में कौन-कौन पीई और इंजीनियर तैनात थे और उन्होंने निर्माण से लेकर अब तक क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी मांगी जाएगी - अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें