फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉनसून ने खोल अस्पताल की पोल, छत से चुने लगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल की छत से पानी टपका, बेड हटाए
विज्ञापन

नोएडा। बारिश में जिला अस्पताल की द्वितीय मंजिल से पानी टपकने लगा। स्टाफ को लगा कि छत पर क्रेक आ गया है। इस वजह से वार्ड भी खाली करा लिया गया था। बेड गैलरी में डाल दिए गए हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वार्ड से चूना झड़ रहा था, इसलिए खाली कराया गया था। जिला अस्पताल के द्वितीय तल पर मेडिसिन वार्ड बना हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण छत से पानी आने लगा। एक स्टाफ ने बताया कि छत से हल्का पानी आ रहा था। हम लोगों को लगा कि छत में क्रेक आ गया है। इसलिए वार्ड के एक तरफ से बेड को बाहर निकाल दिया गया था। इन बेड को गैलरी में डलवा दिया गया था, ताकि मरीजों को भर्ती किया जा सके।अब वार्ड की छत को ठीक कराया गया है। सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि छत से चूना झड़ रहा था, इसलिए वार्ड को खाली कराया गया था। वार्ड को ठीक करा दिया गया है। गैलरी के बेड वार्ड में डाल दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें