फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश भारती पुरस्कृत प्रतापगढ़ी बच्चों का कराएंगे दुनिया से ‘मुकाबला’

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना (मेवात)
विज्ञापन

मदरसे पर नज़्म लिखकर पूरी विश्वभर में मशहूर हुए यश भारती पुरस्कार से सम्मानित शायर इमरान प्रतापगढ़ी मदरसों को लेकर एक अनूठी पहल शुरू करने जा रहे हैं। वे मदरसे के बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता मजहबी नहीं बल्कि सामाजिक, राजनैतिक और देश-विदेश के मौजूदा हालात पर होगी। प्रतियोगिता की शुरुआत 28 जुलाई को भोपाल से होगी। अगस्त के अंत में राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में इसका समापन होगा। वहीं हरियाणा और राजस्थान के मदरसों की राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 6 अगस्त को मेवात के मीलखेडला मदरसा में होगी।
प्रतापगढ़ी का कहना है कि पूरे देश में हजारों मदरसे होने के बावजूद मदरसे के बच्चों के बीच इस तरह का कोई कांप्टीशन आज तक नहीं हुआ। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि स्कूल, इंटर कॉलेज या यूनिवर्सिटी लेवल पर भाषण, निबंध या खेलकूद प्रतियोगिता होती हैं, उस तरह के कांप्टीशन मदरसे के बच्चों के लिए क्यूं नहीं कराए जाते? इस तरह के मुकाबले न होने की वजह से मदरसे के बच्चों को दीनी तालीम के अलावा दुनियावी बातों का इल्म ना के बराबर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ी ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी फाउंडेशन के बैनर तले मदरसे के बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिये वह राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। पहले स्टेट लेवल पर जीते हुए बच्चों का मुकाबला, नेशनल लेवल पर दिल्ली में अगस्त के आखिरी सप्ताह में होगा। वे मदरसे के बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए लगातार ऐसी मुहिम चलाए हुए हैं। मदरसों के बच्चों से मिलने अक्सर जाते रहते हैं। पिछले दिनों मेेवात के मीलखेडला मदरसा गए थे। मीलखेडला मदरसा का इंतजाम अन्य मदरसों से बेहतर है, इसलिए हरियाणा और राजस्थान के बच्चों का राज्य स्तरीय मुकाबला 6 अगस्त को मीलखेडला में ही रखा गया है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें